For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह भी शुरुआत में T20, ODI बॉलर थे, प्रसिद्ध कृष्णा को अब टेस्ट में लो- सुनील गावस्कर

नई दिल्लीः भारतीय युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक अपने दो मैचों में सबको प्रभावित किया है। अब सुनील गावस्कर का कहना है कि इस तेज गेंदबाज को रेड गेंद क्रिकेट के लिए भी लिया जाना चाहिए।

कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए वनडे मैच में चार विकेट लिए थे और फिर दूसरे गेम में भी दो विकेट लिए थे। सुनील गावस्कर को कृष्णा की गति और सीम पॉजिशन काफी अच्छी लग रही है और वे चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज टेस्ट मैचों के लिए भी टीम का हिस्सा बने।

प्रसिद्ध ने घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 34 विकेट लिए हैं और 50 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 87 विकेट हैं।

गावस्कर ने टीवी पर कमेंट्री के दौरान शुक्रवार को कहा, "बुमराह भी टी20 और वनडे में खेलते थे लेकिन फिर टेस्ट मैचों के प्रीमियर बॉलर बन गए। प्रसिद्ध के पास भी वह गति और सीम पॉजिशन है और वह रेड बॉल से भी बहुत-बहुत अच्छे बॉलर साबित हो सकते हैं।"

प्रसिद्ध कृष्णा की एक समय एक कमी है कि वह नई गेंद से बॉलिंग करते हुए रनों पर लगाम नहीं लगा पाते। कृष्णा को इस बात का अहसास है कि वे नई गेंद के साथ रनों पर अंकुश लगाने में थोड़े कमजोर हैं और वे इसके लिए नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा, "मैं नई गेंद से सुधार करना चाहूंगा। इसलिए मैं इस पर काम करना चाहूंगा।"

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी कृष्णा की तारीफ कर चुके हैं। कृष्णा की हालिया सफलता के बाद पता चला है कि वह ब्रेट ली के मुरीद रहे हैं और उनकी ही तरह तेज गेंदबाजी करना चाहते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को होगा।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+