For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो क्या सुनील ग्रोवर के नए शो में एमएस धोनी भी करेंगे शिरकत !

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मिस्टर कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो काफीा शांत मिजाज के कहे जाते हैं लेकिन उनके करीबी कहते हैं कि धोनी काफी मजाकिया स्वभाव के हैं, जो सबसे तो नहीं खुलते लेकिन हां जिससे खुलते हैं, तो फिर उसकी बैंड बजा देते हैं। दरअसल धोनी के मजाकिया स्वभाव की बात इसलिए यहां हो रही है क्योंकि धोनी की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर के साथ वायरल हो रही है।

सुनील ग्रोवर के शो में नजर आएंगे धोनी

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी बहुत जल्द ग्रोवर संग उनके नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं और ये तस्वीर उनके नए शूट की है, जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं, तो वहीं ग्रोवर का गेट-अप हमेशा की तरह काफी मजाकिया है।

धुरंधर वीरेंद्र सहवाग भी नजर आ सकते हैं...

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के झगड़ा होने के बाद चर्चा है कि सुनील ग्रोवर अपना एक अलग गेम शो लेकर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ बिग बॉस की विनर शिल्पा शिंदे भी नजर आनी वाली हैं। खबर तो ये भी है कि सुनील के इस शो में महान धुरंधर वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे।

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन हैं निर्माता

इस प्रोग्राम को कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन अपनी बहन नीति सिमोन के साथ प्रोड्यूस करेंगी और शो के 22 एपीसोड बनेंगे, जिनकी संख्या टीआरपी के आधार पर बढ़ सकती है। सुनील ग्रोवर की पूरी तैयारी है कि वो अपने शो के जरिए कपिल शर्मा के शो को पूरी तरह से टक्कर दें और इसलिए उन्होंने अपने शो के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Funnnnnn #cricket #comedy #sunilgrover #dhoni #MSD #ipl #chennaisuperkings

A post shared by Harsh Shah (@infamousharsh) on

Story first published: Monday, April 2, 2018, 16:57 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+