Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने पहले दिन के खेल में विदेशी पिच पर बनाया इतिहास

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से गाले में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 399 रन बनाए।

भारत की तरफ से ओपनर शिखर धवन ने तूफानी पारी खेलते हुए 168 गेंदों में शानदार 190 रन जड़ दिए। इस दौरान धवन ने 31 चौके जड़े। धवन के अलावा भारत के बेस्ट टेस्ट प्लेयर कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक 144 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रहाणे भी 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने पहले दिन न केवल श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धुना बल्कि शानदार रिकॉर्ड भी बना दिया। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन ही विदेशी जमीन पर एक इतिहास रच दिया। टीम इंडिया का किसी भी टेस्ट में विदेशी जमीन पर (399/3) यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन के खेल में 375/9 रन बनाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+