पापा धोनी ने बनवाया बेटी जीवा का पासपोर्ट, बांग्लादेश टूर पर साथ जायेंगी
रांची। लगता है पापा धोनी का अब अपनी छुटकी यानी जीवा के बिना रह पाना बहुत मुश्किल है इसलिए ही उनकी पूरी कोशिश है कि वो उसे अपने साथ हर पल रख सके इसलिए पापा धोनी ने अपनी नन्हीं परी का पासपोर्ट बनवाया है। जी हां सोमवार को धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी संग पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने अपना और अपनी पत्नी का पासपोर्ट रीन्यू किया वहीं दूसरी ओर अपनी बेबी का पासपोर्ट भी बनवाया।
अब बेटी जीवा भी अपने पापा संग बांग्लादेश टूर पर जा पायेगी। मालूम हो कि टीम इंडिया का 10 जून से बांग्लादेश टूर शुरू हो रहा है। भारतीय टीम वहां एक टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी, विश्वकप के बाद टीम इंडिया पहली बार विदेशी दौरे पर जा रही है।टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली को दी गयी है क्योंकि धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है।
Pics: आईपीएल 8 के फाइनल में दिखी साक्षी की दीवानगी, गर्दन पर दिखा 'माही' टैटू
टीम इस प्रकार है..
टेस्ट टीम- मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, करण शर्मा, उमेश यादव, वरुण एरॉन और इशांत शर्मा
वनडे टीम इस प्रकार है
कप्तान- महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, आजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, अक्क्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी
लगता है घर पहुंचकर काफी खुश हैं धोनी, मिसेज के ट्वीट से तो यही लगता है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
