Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pics: बांग्लादेश टूर पर जाने वाले धवल कुलकर्णी ने लंबे अफेयर के बाद की सगाई

नई दिल्ली। आईपीएल-8 में अपना जबरदस्त जलवा बिखेरने वाले गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने अपनी निजी जिंदगी में भी एक बड़ा धमाका किया है। धवल ने सोमवार को अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका श्रद्धा खरपुड़े के साथ सगाई कर ली है। अपनी जिंदगी की इतनी बड़ी खुशी को उन्होंने ट्विटर के जरिये लोगों तक पहुंचाई है। धवल को बांग्लादेश दौरे को लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

मालूम हो कि धवल कुलकर्णी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की तरफ से खेलते हैं। धवल टीम इंडिया की तरफ से 4 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं।

धवल की होने वाली बीवी श्रद्धा 2012 से फेमिना मैगजीन के लिए काम करती है। अपनी सगाई की खबर देते हुए धवल ने ट्विट किया है कि जो इंसान आपकी लाइफ में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो वो अगर आपका लाइफ पार्टनर बने तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+