ट्वेंटी-20 विश्व कप: आज से शुरू होगी सुपर 8 की जंग
इससे पहले, बुधवार को बारबाडोस में डिर्क नैनंस (18/4) की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पराजित किया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने हालांकि अच्छा संघर्ष किया लेकिन आस्ट्रेलिया से वह 27 रन की हार टाल नहीं सका। यह मुकाबला हारकर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया। जबकि आस्ट्रेलिया इसी ग्रुप की एक अन्य टीम पाकिस्तान के साथ सुपर आठ में पहुंच गया।
सुपर आठ में पहुंची टीमें इस प्रकार हैं :- भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान।
सुपर आठ में पहुंची टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुपों में बांटा गया है। सुपर आठ में भारत का पहला मुकाबला 7 मई को ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन के देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में जोरदार टक्कर होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications