गंभीर के शतक से भारत हुआ मज़बूत
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ कोटला टेस्ट के पहले दिन भारत की स्थिति मज़बूत है. पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर भारत ने तीन विकेट पर 296 रन बनाए.
चार टेस्ट मैचों की शृंखला में भारत 1-0 से आगे है.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने के समय पिच पर गौतम गंभीर 149 और लक्ष्मण 54 रन के स्कोर पर नाबाद थे.
लंच के बाद खेल के समय साइमन कटिच और गौतम गंभीर के बीच कहासुनी भी हो गई. हालांकि अंपायर के बीच बचाव के बाद मामला ठंडा हो गया.
सचिन ने अपनी पारी की ज़बर्दस्त शुरुआत की और ताबड़तोड़ रन बनाए.
हालांकि मात्र 68 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें मिचेल जॉनसन ने आउट कर दिया. सचिन ने 11 चौके लगाए.
भारतीय पारी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया. भारत का पहला विकेट महज पाँच रनों पर गिरा जब सहवाग का निजी स्कोर सिर्फ़ एक रन था.
दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए द्रविड़, जिन्होंने 11 रन बनाए.
लक्ष्मण और गंभीर ने 139 रनों की साझेदारी की. लक्ष्मण ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 54 रन बनाकर नाबाद रहे.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी
भारत के शानदार बल्लेबाज़ी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ कोई करिश्मा नहीं कर सके. जॉनसन ने दो विकेट लिए जबकि ब्रेट ली ने एक विकेट लिया.
वीवीएस लक्ष्मण ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की है और 54 रन बानए.
पहले विकेट के तौर पर ब्रेट ली ने सहवाग को महज एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया. वहीं जॉनसन ने भारत के दूसरे विकेट के तौर पर द्रविड़ को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. उस समय भारत का स्कोर 27 रन था.
तीसरा विकेट भी जॉनसन को मिला, तीसरे विकेट के तौर पर उनका शिकार बने सचिन. जब भारत का स्कोर था 157 रन.
हरभजन नहीं
हरभजन सिंह को टीम में जगह नहीं मिला है उनकी जगह अमित मिश्रा को खेलने का मौका दिया गया है. ऑफ़स्पिनर हरभजन के साथ ऐसी स्थिति तब बनी है जब वो अपने 300वें विकेट से केवल एक विकेट दूर हैं.
मोहाली में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत को मिली 320 रनों की शानदार जीत में मिश्रा ने सात विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
तीसरे टेस्ट की टीमें-
भारत: अनिल कुंबले (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, अमित मिश्रा, वीवीएस लक्ष्मण, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान.
आस्ट्रेलिया: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, साइमन कैटिच, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट, क्लार्क.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications