For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे सुनील नरेन, बताई ये वजह

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन आगामी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। सुनील नरेन ने वेस्टइंडीज के सेलेक्टर्स को जानकारी दी है कि फिलहाल वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि नरेन ने त्रिनिदाद और टोबैगे कई रे से सुपर 50 कप में हिस्सा लिया था, लेकिन चोटिल होने की वजह से शनिवार को वह फाइनल मैच नहीं खेल पाए। अगस्त 2019 से नरेन ने वेस्टइंडीज की ओर से एक भी मैच नहीं खेला है।

दरअसल संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से सुनील नरेन को वॉर्निंग लिस्ट में डाल दिया गया था। पिछले साल आईपीएल में गेंदबाजी के दौरान उनके एक्शन पर सवाल ड़ा हुआ था, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।
वेस्ट इंडीज के मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा कि सुनील नरेन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। वह अभी अपने खेल को बेहतर कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें आगामी सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। सुनील नरेन की गैरमौजूदगी में अकील हुसैन, केविन सिन्क्लेयर और फेबियन एलन को वेस्ट इंडीज टीम में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्पिन गेंदबाजी की कमान सौंपी जाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 3 मार्च से शुरू हो रही है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम की कमान एंजेलो मैथ्यूज को सौंपी गई है।
दरअसल टीम के कप्तान दासुन सनाका वीजा की वजह से वेस्टइंडीज की यात्रा करने में फिलहाल असमर्थ हैं, जिसकी वजह से मैथ्यूज को टीम की कमान सौंपी गई है। दासुन का पासपोर्ट खो गया है जिसपर अमेरिका का ट्रांजिट वीजा का स्टांप था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस दिक्कत के खत्म होने के बाद दासुन सनाका फिर से टीम के साथ जुड़ेंगे।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 11:27 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+