For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अथिया ने केएल राहुल को चुना, सुनील शेट्टी ने फैली खबरों पर दिया ये बड़ा बयान

Suniel Shetty reacts on Athiya Shetty and Kl Rahul relationship | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2020 का पहला दिन ही बेहद खास पल लेकर सामने आया। पहले हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर सबको अपने रिश्ते की खबर दी तो वहीं ओपनर केएल राहुल ने भी अपना हमसफर चुन लिया है। राहुल की पसंद अथिया शेट्टी हैं जो नामी बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। राहुल ने नया साल अथिया शेट्टी के साथ थाइलैंड में मनाया। दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं जिसके बाद अफेयर की खबरें फैंली। वहीं इस मामले में पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी बयान देते हुए साफ संकेत दिए कि उन्हें बेटी की पंसद पर कोई खेद नहीं है।

 क्या कहा सुनील शेट्टी ने?

क्या कहा सुनील शेट्टी ने?

सुनील शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दाैरान कहा, "हम अपने बच्चों और उन्हें प्यार करते हैं जिनको वे डेटिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि पेशे से ज्यादा, जीवन में खुश रहना आज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यही वह जगह है जो मुझे लगता है कि गायब है। हम सभी खुश हैं।। " उन्होंने आगे कहा कि मुझे अहान की प्रेमिका बहुत पसंद है और मुझे वह पसंद है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इस बात की कोई समस्या नहीं है, मेरी पत्नी माना को भी कोई समस्या नहीं है और वे खुश हैं।"

राहुल ने शेयर की थी फोटो

राहुल ने शेयर की थी फोटो

हाल ही में, राहुल ने अथिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कैप्शन लिखा "हैलो, देवी प्रसाद ..." और इसने उनके रिश्ते की बातें कंफर्म कर दीं। यह डायलाॅग बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म हेरा फेरी से 2000 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और परेश रावल भी थे। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है। सुनील शेट्टी ने दोनों की फोटो पर हंसते हुए इमोजीस के साथ पोस्ट पर टिप्पणी की।

दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त

दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त

दोनों इस नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने करीबी दोस्तों के साथ थाइलैंड गए थे। इस कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र की मानें तो राहुल और अथिया लंबे समय से दोस्त हैं दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त है। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी क्रेजी है और उनसे जुड़े ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल रही है। दोनों बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दूसरे को अपना शेड्यूल बताते हैं ताकि वे एक-दूसरे के साथ जितना संभव हो उतना समय गुजार सकें।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 17:03 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+