Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट मैदान पर दिखाई देंगी सनी लियोन, इस टीम के लिए निभाएंगी बड़ी भूमिका

Sunny Leone becomes Brand Ambassador T10 Cricket League Delhi Bulls team | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अब जल्द ही क्रिकेट मैदान पर अपने खूबसूरत अंदाज के साथ नजर आएंगी। दरअसल, पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोन एक क्रिकेट टीम की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। उन्हें दुबई में 14 नवम्बर से शुरू होने टी-10 टूर्नामेंट के लिए दिल्ली बुल्स टीम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच दिल्ली बुल्स ने टीम की जर्सी, एंथम और ब्रांड एंबेसडर का खुलासा कर दिया है।

इस टीम की कप्तानी इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने वाले इयोन मोर्गन को सौंपी गई है। टीम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक, अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। आगामी टी10 लीग का स्‍थान शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम से बदलकर संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी कर दिया गया है। इस लीग में हिस्‍सा ले रही सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए काफी उत्‍साहित हैं।

दिल्‍ली बुल्‍स के सह-मालिक रिजवान सजन टीम का नया नाम लांच करते समय उत्‍साहित दिखे और सनी की तारीफ करते हुए उन्‍हें ब्रांड एम्‍बेस्‍डर के रूप में लेकर आए। सजन ने कहा, 'मैं अपनी टीम का नया नाम, जर्सी और एंथम को लांच करने को लेकर काफी उत्‍सुक हूं। हमारा नया नाम पुराने जोश और प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। साथ ही हम बोल्‍ड और खूबसूरत सनी लियोनी का अपने ब्रांड एम्‍बेस्‍डर के रूप में स्‍वागत करते हैं। मेरे ख्‍याल से उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्‍त है और वह ग्‍लैमर का तड़का लगाते हुए क्‍लास सेट करेंगी।'

उन्‍होंने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वह मेरी पसंदीदा में से एक हैं क्‍योंकि उनका एटीट्यूड हमारी टीम के एथिक्‍स से मिलता-जुलता है। पाकिस्‍तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक हमारे उप-कप्‍तान हैं जो काफी शांत रहते हैं और दबाव की स्थिति में शांत रहकर प्रदर्शन करना जानते हैं। टीम को मेरी शुभकामनाएं।' सनी लियोनी ने दिल्‍ली बुल्‍स के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्‍हें टीम की जर्सी भी काफी रास आई।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 21:30 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+