
सनी लियोनी ने क्रिकेट दिग्गजों को किया चैलेंज
इस पूरे कहानी की शुरूआत सनी लियोनी के एक ट्वीट से होती है। सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'मैं 2 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए एक क्रिकेट दिग्गज की तलाश में हूं जो मेरे साथ उस दिन मैच की कमेन्ट्री कर सके। क्या आपके पास कोई सुझाव है।'

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा- मैं तैयार हूं सनी
सनी लियोनी के ट्वीट करने के चार घंटे बाद अपने मजेदार अंदाज में क्रिकेट कमेंट्री के लिए मशहूर वीरेन्द्र सहवाग ने सनी लियोनी का चैलेंच स्वीकार करते हुए लिखा, 'हम्म, सनी लियोनी के साथ क्रिकेट कमेंन्ट्री करना काफी मजेदार होगा। मैं तैयार हूं। आप भी तैयार हो जाइए, धमाका हो जाएगा, क्यों?'

सनी लियोनी पहले भी कर चुकी हैं कमेन्ट्री
सनी लियोनी और वीरेन्द्र सहवाग, ये दोनों सितारे एक मोबाइल एप के लिए आज के मैच की कमेंन्ट्री करेंगे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सनी लियोनी किसी क्रिकेट मैच की कमेंट्री करेंगी। इससे पहले भी वो कामेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक आईपीएल मैच की कमेन्ट्री कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications