For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच से पहले सनी सन्नी लियोन से मिले विराट कोहली, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था । लेकिन इस मैच के शुरू होने के 2 घंटे पहले बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली का बाॅलीवुड एक्टर सनी लियोनी के साथ घूमते हुए नजर आए। जैसी ही सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हुआ तो तहलका मच गया कि आखिरी मैच के शुरू होने से पहले कोहली सनी सन्नी लियोन से क्यों मिला।

दोनों एयरपोर्ट पर एकसाथ नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही है। दरअसल, सन्नी लियोन के साथ कोहली नहीं बल्कि उनका कोई हमशक्ल है जिसे देख क्रिकेट फैंस धोखा खा गए। सोशल मीडिया पर कई फैंस इस शख्स को कोहली समझ बैठे हैं। पर असलियत में यह कोहली का हमशक्ल था जो सनी लियोनी के साथ एयरपोर्ट में बातें करते दिख रहा था। वियर भयानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दाैरान जब उनसे पूछा गया कि कोहली और एमएस धोनी में से काैन सा आपका पसंदीदा क्रिकेटर है तो उन्होंने कोहली का नाम ना लेते हुए धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया था।

गाैरतलब है कि रविवार को आईपीएल के मुकाबले में हैदराबाद ने बेंगलुरू को 118 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर(100), जाॅनी बेयरस्टो(114) की शतकीय पारियों की बदाैलत बेंगलुरू के सामने 232 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में बेंगुलरू टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई 113 रनों पर ढेर हो गई। इस हार के बाद कोहली ने कहा कि यह हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक है। मैं कुछ बता नहीं सकता। पहली ही गेंद से आखिरी गेंद तक कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमें सभी विभागों में उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे चैम्पियन टीम हैं।

Story first published: Monday, April 1, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+