For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सनराइजर्स हैदराबाद में एक बदलाव टीम को दिला सकता है फाइनल का टिकट



नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का आज आईपीएल के सेमीफाइनल में अहम मुकाबला है। करो या मरो के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सफर लीग मैचों में काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन देर से ही सही टीम ने एक के बाद एक सभी अहम मुकाबलों में जीत दर्ज करके हर किसी को चौंका दिया है। हैदराबाद की टीम अब फाइनल से महज एक कदम दूर है। आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त जीत के बाद भी डेविड वार्नर की टीम को आज होने वाले अहम मुकाबले में एक बड़े बदलाव की जरूरत है।

साहा की वापसी पर रहेगी नजर

आईपीएल में वार्नर की कप्तानी हैदराबाद की टीम के लिए काफी अच्छी रही है। वार्नर ने ना सिर्फ बतौर कप्तान टीम की जबरदस्त अगुवाई की बल्कि बल्ले से भी वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में रिद्धिमान साहा ने जबरदस्त बलेल्बाजी का प्रदर्शन किया, उसने टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूती दी है। लेकिन साहा के चोटिल होने की वजह से टीम की मुश्किल बढ़ गई है। उनकी जगह टीम में पिछले मैच में श्रीवत्स गोस्वामी को मौका मिला थआ, लेकिन वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। लिहाजा साहा की वापसी टीम के लिए काफी अहम है।

टीम जबरदस्त लय में

टीम के लिए तीसरे नंबर बल्लेबाजी कर रहे मनीष पांडे अच्छी लय में दिख रहे हैं। वह बल्ले से अच्छा योगदान कर रहे हैं। लेकिन सलामी बल्लेबाज के तौर पर साहा का लौटना टीम के लिए काफी अहम है। साहा की मौजूदगी दिल्ली की टीम की मुश्किलों को बढ़ा सकती है। केन विलियम्सन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में काफी अहम भूमिका निभाई और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। हालांकि मध्य क्रम में टीम ने प्रियम गर्ग को मौका दिया है, लेकिन अभी तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं, लिहाजा यह टाइम है कि वह अपनी क्षमता को साबित करें।

जबरदस्त गेंदबाजी यूनिट

टीम की गेंदबाजी की बात करें तो जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, एन नटराजन और शाबाज नदीम बेहतरीन लय में हैं। गेंदबाजों के इस बेहतरीन लाइनअप किसी भी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान अभी भी किसी भी बल्लेबाज के लिए पहेली बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के बल्लेबाजों को उनसे पार पाना आसान नहीं होगा। वहीं होल्डर और नटराजन की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने बड़े से बड़े बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+