For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल 7: लगातार पांचवी बार हारी मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स ने 15 रनों से हराया

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने अपने अनुशासित प्रदर्शन के दम पर बुधवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के अपने पांचवें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 15 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स की यह दूसरी जीत है जबकि मौजूदा चैम्पियन मुम्बई का खाता नहीं खुल सका है। उसे लगातार पांचवीं हार मिली। सनराइजर्स ने पहले खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा। इस मुश्किल लक्ष्य के सामने मुम्बई इंडियंस टीम शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई।

उसे पारी के मध्य में अंबाती रायडू (35) और कीरन पोलार्ड (78) का सराहा मिला लेकिन यह सहारा जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। मुम्बई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इस जीत ने सनराइजर्स को आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया है। इस मैच से पहले वह सातवें क्रम पर था। अब उसने चार अंकों और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली डेयरडेविल्स को पीछे छोड़ दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब लगातार पांच जीत के पहले और मुम्बई इंडियंस लगातार पांच हार के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

मुम्बई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरूआत की। उसने कप्तान रोहित शर्मा (1) का विकेट सिर्फ छह रनों के कुल योग पर गंवा दिया। इसके बाद आठ रनों के कुल योग पर कोरी एंडरसन (1) भी पवेलियन लौट गए। बेन डंक (20) को 38 के कुल योग पर डारेन सैमी ने चलता किया। डंक ने 17 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद अंबाती रायडू (35) और कीरन पोलार्ड (78) ने चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। ये रन 8.10 के औसत से आए। इस समय तक मुम्बई इंडियंस पर दबाव काफी बढ़ गया था। उसे 12 से अधिक के रन रेट से रन बनाए थे।

रायडू का विकेट 108 के कुल योग पर गिरा। रायडू ने 27 गेंदों पर पांच चौके लगाए। पारी के 16वें ओवर में कुल नौ रन बने थे। मुम्बई इंडियंस को 24 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत थी। पोलार्ड चूंकी विकेट पर थे, लिहाजा मुम्बई इंडियंस को विशेष चिंता करने की जरूरत नहीं थी। इस भरोसे को सही साबित करते हुए पोलार्ड ने अमित मिश्रा द्वारा फेंके गए पारी के 17वें ओवर में तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 27 रन बटोरे।

अंतिम 18 गेंदों पर मुम्बई इंडियंस को जीत के लिए 31 रन बनाने थे। पोलार्ड का साथ आजित्य तारे (7) दे रहे थे। तारे को पारी के 18वें ओवर में डेल स्टेन ने नमन ओझा के हाथों कैच करा दिया। स्टेन ने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। अब मुम्बई इंडियंस को 12 गेंदों पर जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी। पोलार्ड पर भी भरोसा किया जा सकता था। भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए। शुरूआत की तीन गेंदों पर भुवनेश्वर ने तीन रन दिए और फिर चौथी गेंद पर हरभजन सिंह (1) को शिखर धवन के हाथों कैच करा दिया। नए बल्लेबाजी सीएम गौतम (नाबाद 4) ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना।

भुवनेश्वर के इस ओवर में सात रन बने। अब मुम्बई इंडियंस को छह गेंदों पर जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। गेंद इरफान पठान के पास थी। इरफान ने पहली ही गेंद पर पोलार्ड को बोल्ड कर दिया। पोलार्ड ने 48 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए। दूसरी गेंद पर जहीर खान (नाबाद 1) ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद पर बाई से एक रन मिला। छठी गेंद पर भी एक रन बना। इस ओवर में चार रन बने। इस तरह सनराइजर्स ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया। सनराइजर्स की ओर से डेल स्टेन, इरफान पठान और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर को मैन ऑफ द मैच मिला। सैमी ने भी एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेविड वार्नर (65) और लोकेश राहुल (46) की उम्दा पारियों की बदौलत सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 172 रन बनाए।
वार्नर ने 51 गेंदों पर चार छक्के और एक चौका लगाया जबकि राहुल ने 40 गेंदों पर तीन चौके लगाए। शतकीय साझएदारी निभाने वाले वार्नर और राहुल के अलावा सनराइजर्स ने एरॉन फिंच (16), कप्तान शिखर धवन (6) और डारेन सैमी (10) के विकेट गंवाए। धवन 21 के कुल योग पर आउट हुए। धवन का विकेट जहीर खान ने लिया। इसके बाद फिंच 38 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। फिंच ने 15 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

इसके बाद वार्नर और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी निभाई। यह साझेदारी 8.32 के दर से हुई। इसमें वार्नर के 65 और राहुल के 34 रन शामिल हैं। वार्नर का विकेट 149 के कुल योग पर गिरा। वह कोरी एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे गौतम के हाथों लपके गए। वार्नर का स्थान लेने आए सैमी ने चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। उनका विकेट 161 रनों के कुल योग पर गिरा। राहुल को लसिथ मलिंगा ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट कराया। इसके बाद नमन ओझा (नाबाद 10) ने मलिंगा के ओवर में चार गेंदों का सामना कर लगातार दो चौके लगाए। इरफान पठान भी एक रन पर नाबाद लौटे।

मुम्बई इंडियंस के लिए जहीर और एंडरसन दो-दो विकेट लिए। मलिंका को भी एक सफलता मिली। इसके साथ आईपीएल-7 के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चरण की समाप्ति हुई। भारत में जारी आम चुनावों के कारण यूएई में 20 मैचों का आयोजन किया गया। अब दो मई से आईपीए-7 के बाकी के मैच भारत में खेले जाएंगे। भारत चरण का पहला मैच दो मई को रांची में होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+