एक बार फिर से विराट की टीम को मिली हार, सनराइजर्स ने 15 रन से जीता मैच

नई दिल्ली। रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की टीम आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने15 रन से हरा दिया। हैदराबाद के 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम सिर्फ 179 रन ही बना सकी।

आरसीबी की ओर से लगातार गिरते विकेट और मुस्तफिजुर रहमान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के पांचो गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया।

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, विराट कोहली सिर्फ 14 रन बनाकर मुस्तफिजुर की गेंद पर आशीष नेहरा को अपना कैच थमा बैठे। लेकिन लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा था। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाये।

वहीं केन विलियंस ने 38 गेदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। आखिरी के ओवर में मोजेज ने 14 गेंदों पर 31 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया था।

आरसीबी की ओर से केन रिचर्डसन ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिये थे। जबकि शेन वाटसन और तबरेज शम्शी ने 1-1 विकेट हासिल किया था।

Story first published: Sunday, May 1, 2016, 0:42 [IST]
Other articles published on May 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+