For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने पॉवरप्ले में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और कप्तान डेविड वार्नर ने तूफानी पारी खेली और महज 6 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 77 रन लगा दिए। छठे ओवर तक साहा जहां 10 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर थे तो डेविड वार्नर ने 26 गेंदों पर 54 रन ठोक डाले। अभी तक मैच नंबर 47 तक पॉवरप्ले में इस आईपीएल सीजन का यह सर्वाधिक स्कोर है।

वार्नर और साहा की आतिशी पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने 219 रन का पहाड़ दिल्ली कैपिटल्स के सामने खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 131 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला था, जिसे हैदराबाद की टीम ने एकतरफा कर दिया। टीम की सलामी बल्लोबाजों ने पॉवर प्ले में 77 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के स्टार गेंदबाद कैगिसो रबाडा को वार्नर और साहा ने जमकर धुनाई की और उनके चार ओवर में 54 रन बटोरे। पॉवर प्ले के आखिरी ओवर में वार्नर और साहा ने 22 रन बनाए। वार्नर ने अपने जन्मदिन के मौके पर महज 25 गेदों पर अर्धशतक जड़ दिया।

साहा और वार्नर की जोड़ी ने 58 गेंदों पर 107 रनों की साझेदारी की। इस दौरान वार्नर ने 34 गेंदों पर 66 रन बनाए, जबकि साहा ने 45 गेंदों पर 87 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों की तूफानी पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने 219 रन का स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इस सीजन में हैदराबाद की टीम ने अबतक का सर्वाधिक 219 रन का स्कोर का खड़ा किया। किसी भी टीम ने अभी तक 219 रन का स्कोर नहीं बनाया है।

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+