भारत ने अब तक जीते 29 स्वर्ण, 22 रजत
नई दिल्ली। राजधानी में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। भारतीय खेमे ने रविवार को पांच स्वर्ण पदक जीते। अब तक भारत को कुल 73 पदक मिले हैं, जिनमें 29 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल है।
अंक तालिका में भारत इन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है जबकि आस्ट्रेलिया 61 स्वर्ण के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड 26 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
सोमदेव ने जीता स्वर्ण
टेनिस में इतिहास रचते हुए सोमदेव देववर्मन ने स्वर्ण जीता तो कुश्ती में सुशील कुमार, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में हरप्रीत, तीरंदाजी की रिकर्व स्पर्धा में दीपिका कुमारी और पुरुष तीरंदाजी में राहुल बनर्जी ने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया। हॉकी में भारत ने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने राष्ट्रमंडल खेलों में टेनिस की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में रविवार को आस्ट्रेलिया के ग्रेग जोंस को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सोमदेव ने यहां 21 वर्षीय जोंस को 6-4, 6-2 से पराजित किया। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोंस को यहां रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
कुश्ती में भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक मिले। कुश्ती के विश्व चैम्पियन पहलवान सुशील कुमार ने 66 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला जीतकर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला।
सुशील ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पहलवान हेनरिक बार्नेस को परास्त किया। बार्नेस को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पूरे मुकाबले के दौरान सुशील ने चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया और विपक्षी पहलवान को कोई मौका नहीं दिया।
अनुज, जोगिंदर को रजत
वहीं भारत के अनुज कुमार और जोगिंदर कुमार ने रजत पदक जीते। अनुज कुमार 84 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पाकिस्तान के पहलवान मुहम्मद इनाम से पराजित हुए जबकि जोगिंदर भारतीय मूल के कनाडा के पहलवान अर्जन भुल्लर से 120 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पराजित हुए।
इसके अलावा कुश्ती में ही फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 55 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के अनिल कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। अनिल ने महज 33 सेकेंड में वेल्स के क्रैग पिलिंग को 3-0 से हरा दिया।
निशानेबाजों का कामाल
निशानेबाजी में भी भारत ने रविवार को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। हरप्रीत में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 580 अंकों का स्कोर हासिल किया। इसी स्पर्धा में विजय कुमार को रजत पदक मिला। इसके अलावा मानवजीत ने ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
तीरंदाजों का निशाना
तीरंदाजी स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। तीरंदाजी की रिकर्व स्पर्धा में भारत की दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दीपिका ने इंग्लैंड की पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन तीरंदाज विलियम्सन एलिसन जेनी को 6-0 से मात देकर स्वर्ण जीता। इसी स्पर्धा में भारत की स्टार तीरंदाज डोला बनर्जी को कांस्य पदक मिला। दूसरी ओर डोला ने कांस्य हासिल करने के लिए मलेशिया की अनबारासी सुब्रमण्यम को 6-2 से पराजित किया।
पुरुष तीरंदाज राहुल बनर्जी ने रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। राहुल ने पुरुष वर्ग के फाइनल में कनाडा के जे. लियोन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। राहुल ने पहली बार देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा भारत के सबसे अनुभवी तीरंदाज तालुकदार ने आस्ट्रेलिया के गैरी मैथ्यूज को हराकर कांस्य पदक जीता।
लंबी कूद में रजत
भारत की प्रजुषा मलिअक्कल ने महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में 6.47 मीटर छलांग लगा कर रजत पदक जीत लिया। वह कनाडा की ऐलिस फैलेयी से हार गईं। फैलेयी ने 6.50 मीटर लंबी छलांग लगाकर स्पर्धा का स्वर्ण अपने कब्जे में किया। कनाडा की ही ताबिया चार्ल्स ने 6.44 मीटर लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। एक रजत पदक एथलेटिक्स की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में विकास गौड़ा ने जीता। उन्होंने डिस्कस को 63.69 मीटर दूर फेंककर पदक पर कब्जा जमाया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications