Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: हैदराबाद ने वाॅर्नर की वापसी पर IPL फैंस को दिया ये 'बंपर ऑफर'

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद सीधा इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आईपीएल सीजन दाैरान यह समाप्त हो जाएगा। वाॅर्नर अब फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। उनकी वापसी पर फ्रेंचाईजी ने अपने फैंस को वाॅर्नर की वापसी पर एक 'बंपर ऑफर' दिया है।

आईपीएल से पहले हैदराबाद ने अपने ट्विटर पर वाॅर्नर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "हाय, मैं डेविड वार्नर। मैं ऑरेंज आर्मी (सनराइजर्स हैदराबाद) के सभी फैंस को एक खास संदेश देना चाहता हूं। इन सभी सालों के लिए हमें अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आपका धन्यवाद। अब यह समय अपने वफादार फैन्स को कुछ देने का है। उन्होंने बताया कि उनकी वापसी पर हैदराबाद ने अपने पहले होम मैच की टिकटों की कीमत महज 500 रुपए रखने का फैसला किया है।

बता दें कि प्रतिबंध लगने के कारण वह पिछले सीजन में नहीं खेल सके थे। उनकी जगह केन विलियमसन को कप्तानी साैंपी गई जिन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। वहीं वार्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में चैम्पियन बना चुके हैं। उन्होंने उस समय 17 मैचों में 848 रन बनाए थे। हैदराबाद लीग में अपना पहला मैच 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ हैदराबाद में खेलेगी।

वाॅर्नर का IPL में रिकाॅर्ड- 114 मैच, 4014 रन, 40.54 औसत, 3 शतक, 3 अर्धशतक

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 19:41 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+