Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SRH vs KKR Match Preview: हैदराबाद के पास रहेगा कोलकाता से पुराना हिसाब चुकाने का माैका

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 38वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमें इस सीजन में 8-8 अंक बटोर चुकी हैं, लेकिन हैदराबाद ने अभी तक 8 तो कोलकाता ने 9 मैच खेल लिए हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हैदराबाद के पास कोलकाता से पुराना हिसाब चुकाने का माैका है तो कोलकाता पिछले मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार को भूलाकर आगे बढ़ना चाहेगी।

दोनों टीमें इस सीजन में 1 बार आमने-सामने हुई हैं। यह मैच सीजन का दूसरा मुकाबला था जिसमें कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। अब हैदराबाद चाहेगी कि अपने घर कोलकाता को हराकर हिसाब चुकता कर दिया जाए। हालांकि आईपीएल इतिहास में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अबतक 16 मैच हो चुके हैं, जिसमें हैदराबाद ने 6 तो कोलकाता ने 10 जीते हैं। वहीं अपने घरेलू मैदान पर भी हैदराबाद को 5 मुकाबलों में 3 में कोलकाता से हार मिली है।

दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है-
हैदराबाद- शकीब अल हसन, यूसुफ पठान, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, डेविड - वार्नर, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, केन विलियमसन (सी), जॉनी बेयरस्टो, शाहबाज नदीम, विजय शमीम। , रिकी भुई, दीपक हुड्डा, बिली स्टैनलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी, राशिद खान, के खलील अहमद, अभिषेक शर्मा

कोलकाता- दिनेश कार्तिक (सी), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, जो डेनली, सुनील नारायण, श्रीकांत शर्मा गर्नी, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, कार्लोस ब्रैथवेट, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, नितीश राणा, निखिल नाइक, मैथ्यू केली, केसी करियप्पा, प्रिसिध कृष्णा, लॉकी शेरगुन, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, यारा पृथ्वीराज

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 19:18 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+