Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR vs SRH Match Preview: आज होगा हैदराबाद-कोलकाता का मैच, जानें किसका पलड़ा है भारी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। हैदराबाद पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची थी, जिसमें उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता 16 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रही थी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुकाबला 4 बजे इडन गार्डन में होगा। कोलकाता की कमान दिनेश कार्तिक को हैदराबाद की कमान केन विलियमसन के हाथों में है।

किसका पलड़ा है भारी
अगर बात की जाए मजबूत टीम की तो वो कोलकाता नजर आ रही है। दोनों टीमों के बीच अबतक 15 मैच हो चुके हैं, जिसमें कोलकाता ने 9 जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 6 जीते हैं। वहीं ईडन गार्डन में भी कोलकाता का ही पलड़ा भारी है। दोनों के बीच इस स्टेडियम में 7 मैच हुए है, जिसमें कोलकाता ने 5 तो हैदराबाद ने 2 जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन में इन दोनों टीमों का 3 बार आमना-सामना हुआ जिसमें हैदराबाद ने 2 जीते थे। लेकिन ओवरआल देखा जाए तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमें ऐसी हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स- दिनेश कार्तिक (सी), पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, जो डेनली, सुनील नारायण, श्रीकांत मुंडे, हैरी गर्न, आंद्रे रसेल, क्रिस बर्न, कार्लोस ब्रैथवेट, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, नितीश राणा, निखिल नाइक , प्रिसद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्यूसन, रिंकू सिंह, शुबमन गिल, यार पृथ्वीराज।

सनराइजर्स हैदराबाद- शकीब अल हसन, यूसुफ पठान, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, मनोज मणिपुर (c), जॉनी बेयरस्टो, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, संदीप शर्मा, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी, राशिद खान, के खलील अहमद, अभिषेक शर्मा।

Story first published: Sunday, March 24, 2019, 12:55 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+