For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRHvsRR Match Preview: हैदराबाद-राजस्थान में होगी टक्कर, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद व राजस्थान राॅयल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं स्टीव स्मिथ व डेविड वाॅर्नर पर भी नजरें रहेंगी। देखने वाली बात रहेगी कि आखिर ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए क्या रंग दिखाते हैं। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में 1-1 मैच खेला जिसमें हैदराबाद को जीत तो राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा।

किस टीम का पलड़ा है भारी
दोनों टीमों का अभी तक आईपीएल में 9 बार सामना हुआ है, जिसमें राजस्थान ने 4 तो हैदराबाद ने 5 मैच जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमें बराबर नजर आ रही हैं। आखिरी 2 मुकाबले पिछले सीजन में हैदराबाद ने केन विलियमसन की कप्तानी में राजस्थान के खिलाफ जीते थे। लेकिन इस बार राजस्थान भी मजूबत खिलाड़ियों के साथ सजी हुई है। बटलर हैदराबाद का काम बिगाड़ सकते हैं, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 43 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह पारी जीत तो नहीं दिला सकी। लेकिन इस बार अगर बटलर का बल्ला चला तो वह चाहेंगे कि टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई जाए।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वायड-

राजस्थान- अजिंक्य रहाणे (c), जोस बटलर (wk), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, प्रशांत चोपड़ा, मनन वोहरा, आर्यमन बिड़ला स्टर्लिंग , शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजन, एश्टन टर्नर, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, ईश सोढ़ी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस, सुदेशान मिधुन

हैदराबाद- जॉनी बेयरस्टो (wk), भुवनेश्वर कुमार (c), डेविड वार्नर, विजय शंकर, यूसुफ पठान, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, केन विलियमसन, रिकी भुई, श्रीवत्स गोस्वामी, रिद्धिमान साहा, मार्टिन गुप्टिल, शाहबाज़ नदीम, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, बिली स्टानलेक, के ख़लील अहमद, टी नटराजन

Story first published: Friday, March 29, 2019, 15:55 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+