For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल 7: सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद। शिखर धवन (50) और डेविड वार्नर (59) की नायाब पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के तहत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से मात दे दी। रॉयल चैलेंजर्स से मिले 161 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स ने तीन विकेट खोकर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

आईपीएल-7 में शानदार फॉर्म में चल रहे वार्नर, धवन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। सलामी जोड़ी में यह बदलाव सनराइजर्स के लिए लाभदायी साबित हुआ। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। धवन और वार्नर के बीच 12.3 ओवरो में 100 रनों की साझेदारी हुई। धवन रन आउट हुए। धवन ने 39 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाया।

धवन के जाने के बाद वार्नर ने नमन ओझा (24) के साथ अभी 26 रनों की साझेदारी की थी कि वरुण एरॉन की गेंद पर युवराज सिंह ने उनका कैच लपक लिया। वार्नर ने 46 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। धवन और वार्नर ने हालांकि पवेलियन लौटने से पहले सनराइजर्स का आधे से अधिक काम पूरा कर दिया था।

जिसे एरॉन फिंच (नाबाद 11) ने नए कप्तान डारेन सैमी (नाबाद 10) के साथ आसानी से पूरा कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स के लिए वरुण एरॉन ही दो विकेट हासिल कर सके। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स की पारी की शुरुआत करने आए पार्थिव पटेल (4) और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (14) इस अहम मैच में खासा योगदान नहीं कर सके। गेल ने 20 गेंदों की अपनी पारी में केवल एक चौका जड़ा। पटेल भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए, जबकि गेल कर्ण शर्मा की गेंद पर परवेज रसूल के हाथों कैच आउट हुए।

इसके बाद हालांकि कप्तान विराट कोहली (67) और युवराज सिंह (21) ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ कर टीम को पटरी पर ले आए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रसूल ने लेकिन युवराज को डेल स्टेन के हाथों कैच करा खतरनाक हो रही इस साझेदारी का समापन कर दिया।

युवराज ने 25 गेंदों की अपनी पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए। कोहली ने हालांकि अब्राहम डिविलियर्स (29) के साथ चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 61 रनों की एक और अहम साझेदारी निभाई। हालांकि यह जोड़ी भी अपनी टीम को एक बेहतर अंत तक पहुंचाने से पहले ही पवेलियन लौट गई। कोहली ने 41 गेंदों की अपनी तेज पारी में 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए।

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। 18वें ओवरों में कोहली और फिर 19वें ओवर में डिविलियर्स के आउट होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स आखिरी ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना सके। कोहली और डिविलियर्स के आउट होने के साथ ही एक समय बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही रॉयल चैलेंजर्स को आखिरकार 160 के स्कोर से संतोष करना पड़ा।

आखिरी चार ओवरों में रॉयल चैलेंजर्स 36 रन बना सके। सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर को दो जबकि रसूल, शर्मा और पठान को एक-एक सफलता हाथ लगी। सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है ताकि प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीद बरकरार रहे। हालांकि इसके बाद भी बहुत कुछ संयोग तथा दूसरी टीमों की हार जीत पर निर्भर करेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+