For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा सुपरकिंग्स

By Ians

चेन्नई| ड्वायन ब्रावो (22/3) और रविचंद्रन अश्विन (5/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो रनों से हरा दिया। ब्रावो अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए। अश्विन ने भी दो ओवरों में दो विकेट हासिल कर उनका अच्छा साथ दिया।

सुपरकिंग्स की सात मैचों में यह छठी जीत है और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। राजस्थान रॉयल्स 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। नाइट राइडर्स की सात मैचों में यह तीसरी हार है और वह तीसरे पायदान पर बना हुआ है।

बहरहाल, नाइट राइडर्स को 135 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर सात रनों की दरकार थी लेकिन रॉयन टेन डसकेट (38 नाबाद) चौका लगा सके।

बहरहाल, नाइट राइडर्स को पहला झटका पारी की दूसरी गेंद पर ही लग गया। इस संस्करण में टीम के सबसे बल्लेबाज नजर आ रहे कप्तान गौतम गंभीर बिना खाता खोले ईश्वर पांडे की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे।

इसके बाद रोबिन उथप्पा (39) और मनीष पांडे (15) ने रनसंख्या आगे बढ़ाने का कार्य शुरू किया। चौथे ओवर में मोहित शर्मा की पहली तीन गेंदों पर तीन चौके और फिर अगले ओवर में आशीष नेहरा के ओवर में दो चौके लगाने वाले उथप्पा तेजी से रन बटोरते नजर आ रहे थे।

धौनी ने यहां गेंदबाजी में बदलाव किया और छठे ओवर के लिए रविचंद्रन अश्विन को आक्रमण पर ले आए। अश्विन ने पहली गेंद पर उथप्पा को ब्रेंडन मैक्लम के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में मनीष पांडे को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

सूर्यकुमार यादव 16 जबकि यूसुफ पठान 13 रन बनाकर आउट हुए। रॉयन इस बीच जमे रहे और टीम की नैया पार लगाने की उनकी कवायद जारी रही। वह मैच को दिलचस्प मोड़ तक ले जाने में भी कामयाब रहे लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे।
इससे पूर्व, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरकिंग्स निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बना सका। फाफ दू प्लेसिस सर्वाधिक 29 रन बनाकर नाबाद लौटे।

एक समय 88 रनों पर पांच विकेट गंवा चुकी सुपरकिंग्स के लिए प्लेसिस और रविंद्र जडेजा (15) ने छठे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।सुपरकिंग्स की शुरुआत हालांकि अच्छी रही और ड्वायन स्मिथ (25) और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (19) ने पहले 24 गेंदों में ही 42 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए।

पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने मैक्लम को पगबाधा कर नाइट राइडर्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में यूसुफ पठान ने स्मिथ को रन आउट कर सुपरकिंग्स को दूसरा झटका दिया।
अगले ओवर में आंद्रे रसेल ने सुरेश रैना (17) को चलता कर सुपरकिंग्स की मुश्किलें और बढ़ा दी। धौनी केवल 3 रन और ड्वायन ब्रावो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
नाइट राइडर्स की ओर से चावला और रसेल को दो-दो सफलता मिली। ब्रैड हॉज ने एक विकेट हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+