Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बधाई हो दादा, देर है अंधेर नहीं', सहवाग ने तारीफ करते हुए गांगुली को दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष पूर्व कप्तान साैरव गांगुली बन चुके हैं। वह 23 अक्तूबर को इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ ही बीसीसीआई के 35वें अध्यक्ष के रूप में काम संभालेंगे। ऐसे में बंगाल टाइगर के नाम से भी पहचान बनाने वाले गांगुली को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं। वहीं उनकी कप्तानी में ओपनिंग कर चुके पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्हें गजब अंदाज में बधाई दी है।

यह कहकर दी बधाई

सहवाग ने गांगुली को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "बधाई हो दादा, देर है, अंधेर नहीं। भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत। आपके जबरदस्त योगदान से और विस्तार हो सकता है आप पहले ही भारतीय क्रिकेट पर खेल चुके हैं।" बीसीसीआई के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि गांगुली को नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली के अलावा बृजेश पटेल के नाम पर चर्चा की गई थी। बताया जाता है कि चयन प्रक्रिया क दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लेकिन फाइनल बाजी सौरव गांगुली ने जीत ली। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI का सचिव नियुक्त किया जा सकता है।

लक्ष्मण ने भी जताई खुशी

वहीं पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी खुशी जताते हुए गांगुली को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के लिए सौरव गांगुली आपको बधाई। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि आपकी लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट तरक्की करेगा। नए रोल के लिए दादा आपको शुभकामनाएं।' जिस पर गांगुली ने जवाब देते हुए लिखा, 'धन्यवाद वीवीएस... आपका योगदान बहुत अहम होगा।'

10 महीने का है कार्यकाल

10 महीने का है कार्यकाल

गांगुली का कार्यकाल 10 महीने का होगा। यह पूछने पर कि कार्यकाल सिर्फ 10 महीने का होने का क्या उन्हें अफसोस है, तो गांगुली ने कहा, हां, पर यही नियम है और हमें इसका पालन करना है। उन्होंने कहा, जब मैं आया तो मुझे पता नहीं था कि मैं अध्यक्ष बनूंगा। पत्रकारों ने मुझसे पूछा तो मैंने बृजेश का नाम लिया। मुझे बाद में पता चला कि हालात बदल गए हैं। मैंने कभी बीसीसीआई चुनाव नहीं लड़ा तो मुझे नहीं पता कि बोर्ड रूम राजनीति क्या होती है। गांगुली ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल में चुनाव में क्या वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, उन्होंने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा।

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 15:57 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+