हांगकांग ओपन में भारत का शानदार आगाज, कश्यप-सात्विक-अश्विनी को मिली जीत
नई दिल्ली। हांगकांग विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने शानदार शुरुआत करते हुए क्वालीफाइंग राउंड में चीनी ताइपे के सू जेन हाओ को मात दी। लंबे अरसे से चोट से परेशान चल रहे कश्यप ने हाओ को एक घंटे और तीन मिनट चले मुकाबले में 21-7 12-21 21-18 से हराया।कश्यप का सामना सातवें वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका से होगा यहां जीतने पर वह मुख्य ड्रॉ में जगह बना लेंगे। वहीं, दूसरी ओर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने मुख्य ड्रा में पहले दौर के कड़े मुकाबले में वैंग ची लिन और ली चिया सिन की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21-16 19-21 21-14 से हराकर अपना सफर आगे बढ़ाया।
सात्विक और अश्विनी अगले दौर में भी ली यांग और सू या चिंग की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेंगे। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी रह चुके कश्यप घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 का सपना टूटने के बाद से ही अपनी चोटों को लेकर काफी परेशान हैं और लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। कश्पय अपनी चोट की वजह से कई बड़े टूर्नामेंट गंवा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
