Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नहीं रहे सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, भारतीय क्रिकेटरों ने जाहिर किया दुख

नई दिल्ली। आज लोगों के बीच कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार नहीं रहे हैं। उनका शुक्रवार को हार्ट अटैक आने से निधन हुआ। उन्होंने 46 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। पुनीत को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुनीत राजकुमार को सुबह 11:40 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट लाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई भी पुनीत के इलाज के समय अस्पताल में मौजूद थे। पुनीत के निधन की जानकारी क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद कई भारतीय क्रिकेटरों ने पुनित के निधन पर दुख जाहिर किया।

यह भी पढ़ें- इविन लुईस ने चुनी सर्वकालिक T20 प्लेइंग XI, भारत के 5 खिलाड़ी शामिल

वेंकटेश ने लिखा, 'यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एक्टर पुनीत राजकुमार नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्त और फैंस को मेरी संवेदनाएं।' इसके अलावा वेंकटेश ने फैंस से प्रार्थना की कि वो शांति बनाए रखें और उनके परिवार का सहयोग करें।' इसी तरह सहवाग ने भी ट्वीट करके पुनीत के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- पुनीत कुमार के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। स्नेही और विनम्र, उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी आत्मा को मुक्ति प्राप्त हो। शांति। वहीं हरभजन सिंह ने भी एक्टर के निधन पर दुख जाहीर किया। इनके अलावा सोनू सूद, बोनी कपूर, विवेक ओबेरॉय और हंसिका मोटवानी ने भी ट्विटर पर शोक प्रकट किया है।

फैंस की ओर से पुनीत को अप्पु नाम से बुलाया जाता था। पुनीत ने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। अपने करियर की शुरुआत पुनीत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता है। उनकी इस फिल्म का नाम 'Bettada Hoovu' था। इसे 1985 में रिलीज किया गया था। वो अभी, वीरा कन्नडिगा, अजय, अरासु, राम, हुडुगारु और अनजनी पुत्र जैसी फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'युवारत्ना' थी जो इस साल रिलीज हुई थी।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 19:00 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+