वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः चीन की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु
ग्लासगो। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने चीन की सन यू को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने सन यू को 21-14, 21-9 से आसानी से हराकर अपना सफर आगे बढ़ाया है। विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना विश्व की छठे नंबर की खिलाड़ी सुन यू से था।
वहीं अगर पुरुष वर्ग की बात करें तो भारतीय बैडमिंटन प्लेयर किदांबी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरिया के सोन वान हो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई खिलाड़ी सोन वान ने श्रीकांत को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से हराया। आपको बता दें कि टूर्नामेंट में आठवें वरीय श्रीकांत ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में डेनमार्क के आंद्रेस एंतोनसोन को मात दी थी।
क्वॉर्टर फाइनल के पहले गेम में श्रीकांत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गेम का पहला अंक सोन ने हासिल किया। उसके ठीक बाद किदांबी ने सोन की गलती का फायदा उठाते हुए 1-1 से अंक बराबर कर लिया। दूसरे गेम में उन्होंने कुछ चुनौती जरूर पेश की, लेकिन यह उन्हें मुकाबला नहीं जिता सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

