भारत-पाक श्रंखला पर चर्चा करेंगे मनोहर और बट्ट
कोलंबो में शुक्रवार से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक शुरू हो रही और दोनों पदाधिकारी इसमें भाग लेने पहुंचेंगे। भारत-पाक श्रंखला अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में खेली जानी है।
मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद हालांकि इस श्रंखला के रद्द होने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि भारत सरकार इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका के संकेत मिलने से नाराज है। सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को खत्म करने की बात कही है।
पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम अल्ताफ ने हालांकि आशा जताई है कि दोनों अध्यक्षों की मुलाकात से श्रंखला को लेकर कुछ न कुछ रास्ता जरूर निकल सकता है।
बकौल अल्ताफ, "दोनों टीमों के लिए आगामी श्रंखला काफी अहम है। इस संबंध में अंतिम फैसला दोनों देशों की सरकारों के ही लेना है लेकिन अध्यक्षों के मिलने से इस संबंध में कुछ तरक्की तो हो ही सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications