IPL के मीडिया राइट्स की नीलामी पर BCCI को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर नोटिस जारी किया। आपको बता दें कि कोर्ट ने बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ई-नीलामी के संबंध में दायर की गई याचिका को देखते हुए नोटिस जारी किया है।

आईपीएल मीडिया अधिकारों की नीलामी प्रक्रिया 28 अगस्त को शुरू होना है और ये अधिकार अगले पांच सालों तक के लिए होंगे। जस्टिस दीपक मिश्रा कि अध्यक्षता वाली बेंच ने बीसीसीआई से दो सप्ताह में प्रतिक्रिया मांगी है। गौरतलब है कि स्वामी ने अधिक पारदर्शिता के लिए आईपीएल के मीडिया अधिकारों की ऑनलाइन नीलामी की मांग करते हुए याचिका दायर की हुई थी।

याचिका दायर करते हुए स्वामी ने कहा था, 'मीडिया अधिकार ई-नीलामी से होना चाहिए। मौजूदा प्रक्रिया सही नहीं है और हम चाहते हैं कि ये ई-नीलामी से हो।'

भाजपा नेता ने कहा कि आईपीएल के मीडिया अधिकारों में 30,000 करोड़ की राशि शामिल है। इसलिए इस मुद्दे को एक अपारदर्शी तरीके से तय नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा- भाजपा नेता ने कहा, 'भारत में क्रिकेट खेल के साथ जुड़े मीडिया अधिकारों में 25,000 करोड़ से 30,000 करोड़ तक की राशि का वाणिज्यिक हित और बड़े पैमाने पर धन शामिल है।

Story first published: Friday, July 28, 2017, 17:31 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+