डेयर डेविल्स पंजाब के सामने ढेर
आईपीएल के 44वें मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान पर किंग्स एलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ 111 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई और पंजाब ने यह लक्ष्य आसानी के साथ हासिल कर लिया.
पंजाब ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट के नुक़सान पर 112 रन बना कर सात विकेट से आसान जीत हासिल की.
कुमार संगाकारा आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी थे जो 33 रन बनाकर आउट हुए. सलामी बल्लेबाज़ के रूप में महिला जयवर्धने ने 38 रन बनाए और इरफ़ान पठान 12 रन बनाकर आउट हुए. युवराज सिंह 21 रन बनाकर नाबाद रहे.
इस जीत के बाद भी पंजाब आठ प्वाइंट्स के साथ आठवें यानी अंतिम स्थान पर है.
इससे पहले किंग्स पंजाब के खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने अपनी पहली ही गेंद पर दिल्ली के सलामी तूफ़ानी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग को आउट कर दिल्ली को मुश्किल में डाल दिया था.
डेयर डेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर अपनी स्थिति मज़बूत करनी चाही लेकिन दोनों खिलाड़ी क्रमश 26 और छह रन बनाकर रन आउट हो गए.
फिर पीयूष चावला ने कॉलिंगवुड को चार रनों पर पगबाधा आउट कर दिया और उनका अगला शिकार डेनिएल विटोरी बने. विटोरी ने सिर्फ़ दो रन बनाए.
इरफ़ान ने फ़ॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक को 17 रनों पर जयवर्धने के हाथों कैच करा कर अपना दूसरा विकेट लिया और फिर नेहरा को चावला के हाथों लपकवा कर पूरी टीम को 111 रनों पर 19.4 ओवरों में पवेलियन भेज दिया.
गंभीर और मिथुन मन्हास ने दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 26-26 रन बनाए. पठान ने 3.4 ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट लिए तो चावला ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए. युवराज सिंह ने अपने चार ओवरों में सिर्फ़ 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया.
शायद इस आईपीएल में यह पहली पारी है जिसमें एक भी छक्का नहीं लगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
