शाहरुख ने टीम को दी एसएमएस पनिश्मेंट
मुंबई, 22 मईः शाहरुख खान की हाजिर जवाबी के तो सभी क़ायल हैं लेकिन उनकी सबसे अच्छी बात है "सही जगह पर सही बात सही ढंग से कहना।"लगातार हार का मुह देख रही कोलकाता नाईट राईडर्स शाहरुख व गांगूली के बीच मतभेद की खबरों से टूट रही थी। टीम के गिरते मनोबल को सहारा देने के लिए किंग खान ने एसएमएस का सहारा लिया।
उन्होंने बुधवार की रात टीम के सभी सदस्यों को एक एसएमएस भेजा जिसमें लिखा "स्टोरी टाईम ब्वायज़ मैने कहा था कि अगर आप लोग इसी तरह हारते रहे तो आपको मेरे लंबे एसएमएस झेलने पड़ेंगे, यह आप लोगों की सज़ा है।
शाहरुख ने आगे लिखा है मैने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जो बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, क्योंकि फिल्म की कहानी किसी और ने लिखी थी लेकिन मैने फ्लॉप कहानी में भी अपने किरदार में जान डालने की पूरी कोशिश की। जिससे एक फ्लॉप कहानी भी खास बन गई। मैं काम का मज़ा लेता हूं और असफलता का मजाक भी बनाता हूं।
इस वक्त भी हम सभी एक फ्लॉप आईपीएल स्क्रिप्ट का हिस्सा हैं। हमें इस कहानी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ करना है और दुनिया को दिखाना है कि आने वाले मैचों में हम कितना बेहतर कर सकते हैं।"
अपने और गांगूली के बीच विवाद की खबरों का खंडन करते हुए शाहरुख ने लिखा है कि "दादा, जॉन और मेरे बीच कोई विवाद नहीं है। जब आप मुश्किल में होते हैं तो अक्सर लोग आपको पीछे खींचने की कोशिश करते हैं यह दुनिया की रीत है और हमें इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए।"
उन्होंने आईसीसी के नियमों के बारे में कहा है कि वह इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बाद ही वह इसे मानने या न मानने का फैसला करेंगे। तबतक वह टीम का साथ होटल और मीटिंग्स में देंगे लेकिन मैचों के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे लेकिन इससे निराश होने की जरुरत नहीं।
शाहरुख ने अपनी टीम से इस बार 200 रन बनाने के लिए कहा है ताकि प्रतिद्वंदी टीम को कड़ी टक्कर दी जा सके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications