श्रीलंका को 280 का लक्ष्य
बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय शृंखला में भारत ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में 279 रन बनाए हैं.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गौतम गंभीर मात्र आठ रन बनाकर ही आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली भी जल्दी ही आउट हो गए.
हालांकि दूसरे छोर पर वीरेंदर सहवाग टिके रहे और उन्होंने आउट होने से पहले 31 गेंदों में 47 रन बनाए.
एक समय भारत का स्कोर 71 रनों पर तीन विकेट था लेकिन उसके बाद चौथे विकेट की साझेदारी में 99 रन बने. चौथे विकेट के लिए ये रन युवराज सिंह और कप्तान धोनी ने जोड़े.
युवराज सिंह ने 84 गेंदों में शानदार 74 रन बनाए. युवराज सिंह तेज़ रन बनाने की कोशिश करते हुए बाऊंड्री के पास कैच आउट हुए.
कप्तान धोनी ने 37 रन बनाए और उन्होंने पेरेरा ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया.
इस साझेदारी के टूटने के बाद मैदान पर आए रैना ने तेज़ रन बनाए लेकिन वो जल्दी ही आउट हो गए.
आउट होने से पहले रैना ने 34 गेंदों में 39 रन बनाए.
निर्धारित पचास ओवरों में भारत ने नौ विकेट खोकर 279 रन बनाए.
श्रीलंका की तरफ से वेलेगेदारा ने 66 रन देकर पाँच विकेट लिए जबकि थुसारा और पेरेरा को दो दो विकेट मिले.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications