Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान से मीडिया तक छाए सचिन

सचिन तेंदुलकर एकबार फिर से छाए नज़र आ रहे हैं. इसबार मैदान के बाहर, क्रिकेट की एक जानी-मानी पत्रिका के कवर पेज पर.

क्रिकेट की दुनियाभर में सबसे ज़्यादा बिकनेवाली पत्रिका, विस्डन क्रिकेटर के अप्रैल अंक का कवर पेज सचिन के रंग में रंगा नज़र आएगा.

मास्टर ब्लास्टर को कवर पेज पर यह स्थान मिला है पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे मैच में उनके शानदार दोहरे शतक के लिए.

ग्वालियर में 24 फरवरी को अपनी आतिशी पारी में सचिन ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को अपनी कलम से शब्दों में उतारा है पत्रिका के संपादक जॉन स्टर्न ने.

स्टर्न कहते हैं कि यह प्रदर्शन दो तरह से ख़ास है. एक तो यह कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे मैचों के इतिहास में 40 वर्ष बाद किसी ने ऐसा दोहरा शतक लगाया था.

वो आगे कहते हैं, "ग्वालियर में 24 फरवरी को सचिन का प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि क्रिकेटर के तौर पर 20 बरसों के सफ़र के बाद अब भी सचिन का कोई मुक़ाबला नहीं है."

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब सचिन किसी पत्रिका के कवर पेज पर दिखाई देंगे पर विस्डन क्रिकेटर के कवर पर छपना किसी बड़े खेल सम्मान जैसा ही समझा जाता है.

क्रिकेट की यह पत्रिका सचिन की तस्वीर वाले कवर पेज के साथ शुक्रवार से बुक स्टालों पर उपलब्ध होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+