राष्ट्रमंडल खेल: हर जांच के लिए तैयार सुरेश कलमाड़ी
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा खेलों की तैयारियों में अनियमितताओं से सम्बंधित शिकायतों की जांच के लिए स्थापित जांच समिति की वह हर तरह से ममद करेंगे। गुरुवार को खेलों का समापन होने के साथ ही सरकार ने पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वीके शंगलु के नेतृत्व में खेलों की तैयारियों में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति की घोषणा की।
कलमाडी ने एक बयान में कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों से सम्बंधित सभी मामलों की जांच के लिए एक समिति नियुक्त की है। हम इस कदम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह व्यापक रूप से सभी पहलुओं पर गौर करेगी। आयोजन समिति को इस जांच समिति को सभी सहायता उपलब्ध कराने में खुशी होगी।" कलमाडी ने कहा कि आयोजन समिति ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है।
कलमाडी ने कहा, "खेलों के शानदार उद्घाटन और समापन समारोहों के साथ ही खेल स्पर्धाओं के आयोजन की खिलाड़ियों व टीम अधिकारियों के साथ ही घरेलू एवं विदेशी मीडिया ने व्यापक रूप से तारीफ की है।" कलमाडी ने कहा, "दिल्ली 2010 का आयोजन, शानदार खेलों के वायदे को पूरा करने में मदद देने के लिए सम्बंधित सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहेगा, विशेष तौर पर दिल्ली की जनता को।"
कलमाडी ने कहा, "दिल्ली और देश की जनता ने अपने को गौरवान्वित महसूस किया है क्योंकि उन्होंने सभी चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली 2010 को सफलतापूर्वक आयोजित किया और दुनिया को दिखा दिया कि हमारे पास बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की प्रतिबद्धता और क्षमता मौजूद है।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications