नई दिल्ली। आईपीएल की नई टीम गुजरात लायंस के कप्तान बने सुरेश रैना ने अपने बेहद अजीज दोस्त और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में एक दिलचस्प बात कही है। रैना ने कहा कि कप्तान धोनी को रोकना उस समय बेहद मुश्किल हो जाता है जब वो हेलीकॉप्टर शॉट खेलने लगते हैं, मैं तो उनके इस शॉट से काफी डरता हूं।
मालूम हो कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुरेश रैना पहली बार इस बार के संस्करण में धोनी के बिना अलग टीम में खेलेंगे। दोनों पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य थे और धोनी इस टीम के कैप्टन हैं।
गौरतलब है कि रैना और धोनी ने अब तक अपने करियर में अब तक केवल चार मैच एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और इनमें से आखिरी मैच अक्टूबर 2006 में खेला गया था। धोनी अब राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के कैप्टन हैं तो वहीं रैना गुजरात लायंस के, देखते हैं एक-दूसरे को बखूबी समझने वाले दोनों सितारे इस आईपीएल में क्या धमाका करते हैं?