-Staff
मेलबर्न, 31 जनवरीः हरजन सिंह को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करायी गयी है क्योंकि स्थानीय शासन को आशंका है कि आस्ट्रेलिया के गर्म मिजाज क्रिकेट प्रेमी जनता इस आफ स्पिनर पर ताने कसने के साथ ही उनका अपमान कर सकते हैं.
अपीली आयुक्त जान हेनसन ने कल ही हरभजन को नस्ली टिप्पणी के आरोपों से मुक्त करके उन पर से तीन टेस्ट मैच का प्रतिबंध हटा दिया था. यह आफ स्पिनर अब अतिरिक्त सुरक्षा के साथ ही बाहर जा सकेगा. पता चला है कि चार सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
इस बीच यह स्पिनर आज शाम यहां पहुंचने के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे. हरभजन ने कहा किनस्ली आरोपों से मुक्त होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे है. मैं बहुत खुश हूं कि सही फैसला किया गया. मुझे खुशी है कि यह समाप्त हो गया.
सिडनी टेस्ट मैच में एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में मैच रेफरी माइक प्राक्टर ने हरभजन पर तीन टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन अपील आयुक्त ने यह फैसला बदल दिया. हालांकि पता चला है कि आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस फैसले से खुश नहीं हैं.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, January 31, 2008, 12:39 [IST]
Other articles published on
Jan 31, 2008