
कैच का सैंकड़ा लगाने का सुनहरा माैका
चेन्नई को सीजन का 29वां मुकाबला ईडन गार्डन में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच रैना के लिए ऐतिहासिक मैच साबित हो सकता है क्योंकि इस दाैरान उनके पास कैच का सैंकड़ा लगाने का सुनहरा माैका रहेगा। रैना अभी तक खेले 183 मैचों में 99 कैच लपक चके हैं। वह 100 कैच पूरे करने में महज एक कदम दूर हैं। रैना जैसे ही कोलकाता के खिलाफ एक कैच लपकेंगे तो वह आईपीएल में 100 कैच पूरे करने वाले दुनिया के इकलाैत फिल्डर बन जाएंगे।
IPL 2019: विराट कोहली ने दर्ज किया बड़ा रिकाॅर्ड, सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

दूसरे नंबर पर है यह खिलाड़ी
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रैना के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 179 मैचों में 81 कैच लपके हैं। तीसरे नंबर पर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एबी डिविलयर्स हैं जिन्होंने 148 मैचों में 79 रन बनाए हैं।

जोंटी रोड्स मानते हैं रैना को नंबर वन फिल्डर
बता दें कि कुछ महीन पहले दुनिया के सबसे खतरनाक फिल्डर माने जाने वाले साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स ने वीडियो शेयर करते हुए 5 टाॅप फिल्डरों के नाम बताए थे। इसमें रोड्स की पहली पसंद रैनी ही थे। रोड्स ने रैना की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने भारत में काफी फील्डिंग की है। वहां की परिस्थितियां फील्डिंग के लिए बहुत अच्छी नहीं हैं लेकिन रैना हर बार गेंद के लिए छलांग लगाते हैं। वह बहुत ज्यादा सोचते नहीं है। यह काफी कुछ मेरी तरह ही है। रोड्स ने कहा था कि रैना हर जगह अच्छी फील्डिंग करते हैं। वह स्लिप में अच्छे कैच लपकते हैं और सर्कल में और आउटफील्ड में भी छलांग लगाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
