मस्ती के मूड में रैना, मम्मी-पापा की एनिवर्सरी की सेलिब्रेट
गाजियाबाद। लंबे अरसे से टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घरवालों के साथ समय बिताने के लिए तरस रहे हैं इसलिए जिन्हें जब भी मौका मिलताहै वो अपने परिवार के साथ खूब मजे कर रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के मिडिल आर्डर बैटसमैन सुरेश रैना भी शामिल हैं।
रैना इन दिनों होमटाइम में व्यस्त हैं, यह टैग उन्होंने खुद के लिए खुद के ही ट्विटर अकाउंट पर लिखा है। जिसके तहत उन्होंने पहले अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और उसके बाद उन्होंने अपनी मम्मी-पापा की एनिवर्सरी की फोटो। जिसमें उनके पापा त्रिलोकचंद रैना और मां प्रवेश रैना साथ में केक काटते दिख रहे हैं तो एक फोटो में रैना अपनी मम्मी के फेस पर केक पोतते हुए शरारत भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। रैना को लोग शरारती कहते हैं जो कि इन तस्वीरों से पूरी तरह साबित भी होता है।
मां के चेहरे पर @ImRaina ने यूं लगाया केक, सेलिब्रेट की #WeddingAnniversary http://t.co/gQVCe2rJoa pic.twitter.com/Uq4YF8UgMU
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) June 29, 2015 मालूम हो कि रैना को लोग मम्मी ब्वॉय कहते हैं, उनकी शादी भी मम्मी ने ही तय की थी अपनी बचपन की मित्र की बेटी से, इसी कारण रैना ने कहा था कि उनकी जिंदगी का मैच उनकी मम्मी ने फिक्स कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
