कोलकाता| टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के करियर में एक महान उपलब्धि जुड़ गई है क्योंकि उन्होंने आईपीएल में 3,500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। आईपएल 1 से आईपीएल 8 तक के सफर में सुरेश रैना ने यह महान काम किया है और आईपीएल में 3,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
आपको बता दें कि यूपी के सुरेश रैना आईपीएल के 123 मैचों की 119 पारियों में 19 बार नाबाद रहते हुए 3,506 रन बनाए हैं। आईपीएल में एकमात्र शतक लगाने वाले रैना इस दौरान 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान रैना ने 307 चौके और 143 छक्के लगाए हैं।
रैना के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर का नाम है जिन्होंने आईपीएल में अब तक 3,000 रन बनाये हैं उन्होंने 111 मैचों की 110 पारियों में 10 बार नाबाद रहते हुए 3,015 रन हैं। गंभीर ने इस दौरान 26 अर्धशतक लगाए हैं।
जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। रोहित के नाम आईपीएल की 119 मैचों की 115 पारियों में 3147 रन है।