नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के हॉट प्लेयर सुरेश रैना की शादी की खबरें चारों ओर फैली हुई हैं। खबर है कि रैना विश्वकप के तुंरत बाद अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी कर लेंगे लेकिन क्या आपको पता है कि देखने में एकदम भोले-भाले रैना के नैना कभी सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन तो कभी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और कभी सेक्सी अभिनेत्री अनुष्का शंकर से लड़ चुके हैं।
हालांकि कभी भी रैना ने कभी भी इन बातों पर खुलकर बात नहीं की लेकिन जब पिछले दिनों उनका नाम श्रुति हासन से जोड़ा गया तो उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी थी। रैना ने कहा था कि बेशक मैं और श्रुति अच्छे दोस्त हैं और मैं बतौर अभिनेत्री और बतौर दोस्त उन्हें पसंद करता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारा अफेयर चल रहा है। आपको बता दें कि रैना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेयर हैं और श्रुति हासन उसकी ब्रांड एंबेसडर हैं।
श्रुति हासन से रैना कर बैठे नैना चार, जल्द बजेगी शहनाई?
फिलहाल अब रैना पर्मानेंट रिजर्व होने जा रहे हैं। नटखट और मोहक व्यक्तित्व के मालिक रैना को कैप्टन धोनी का काफी करीब माना जाता है और अब रीयल लाइफ में वो उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी बचपन की साथी प्रियंका चौधरी को अपनी जीवनसंगिनी बनाने जा रहे हैं।