A post shared by God Suresh Raina's FC (@raina.our.god) on
रैना के कैच पर बेटी ग्रेसिया ने लगाए ठुमकेः दरअसल शुक्रवार को आईपीएल का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 176 रन बनाए थे जिसमें रैना ने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के कप्तान ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर एक शॉट खेला लेकिन सुरेश रैना ने उसे लपक लिया फिर क्या था मैदान में तो सब जश्न मना ही रहे थे लेकिन मैदान के बाहर भी रैना की बेटी ग्रेसिया ने जमकर ठुमके लगाए।
Like father, like daughter & Mumma is in smiles!!! ❤️❤️❤️#Gracia @_PriyankaCRaina pic.twitter.com/XPHerdlaAn
— Suresh Raina (@ImRaina) May 12, 2018
रैना ने तस्वीर की साझाः सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने परिवार की तस्वीर साझा करते रहते हैं। रैना की बेटी की क्यूट तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल करती हैं। अभी हाल ही में रैना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की जिसमें वो अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें रैना ने ग्रेसिया को गोदी में ले रखा है औऱ बेटी की ही तरह रिएक्शन दे रहे हैं वही उनकी पत्नी मुस्कराते हुए नजर आ रही हैं। इसको लेकर रैना ने एक सुंदर सा कैप्शन भी लिखा है।