मुंबई। इस समय बीसीसीआई के अंदर काफी बदलाव हो रहे हैं, बीसीसीआई की हर महत्वपूर्ण जगहों से श्रीनिवासन इफेक्ट कम हो गया है, सोमवार को हुई बैठक में काफी अहम फैसले लिए गये जिनमें से एक है सुरेश रैना के लिए लिया गया फैसला।
बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट ए लिस्ट से रैना को आउट कर दिया और उन्हें वहां से खिसका कर बी ग्रेड में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि एक ग्रेड लिस्ट में चुने गए खिलाडिय़ों की सैलेरी एक करोड़ रुपए होती है।
जहां रैना का डिमोशन हुआ वहीं दूसरी ओर रहाणे का प्रमोशन हुआ है,रवींद्र जडेजा भी बी ग्रेड हटकर सी में आ गए हैं। आपको बता दें कि ए ग्रेड में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, आर अश्विन और रहाणे को जगह दी गई है। बी ग्रेड वालों को 50 लाख रूपये सलाना मिलते हैं।