For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK VS RR: जब अंपायर के गले पड़ गए सुरेश रैना, देखें वीडियो

नई दिल्ली। रोमांच, नए रिकॉर्ड, जीतने की जिद शायद आईपीएल की यही परिभाषा है। आईपीएल 11 का आधे से ज्यादा मुकाबला खेला जा चुका है। अब जो भी मुकाबले हो रहे हैं वो टीमों के आगे के सफर को या तो बढ़ा रहे हैं या फिर उनकी उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर रहे हैं। ऐसा ही एक मुकबला शुक्रवार को देखने को मिला। दरअसल आईपीएल का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी था जिससे की उनके आगे का सफर बचा रहे वहीं चेन्नई की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पक्की करना चाहता था। इस मैच में जीत भले ही राजस्थान की टीम की हुई हो लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा भी वाकया हुआ जिसने हर किसी को हंसने के लिए मजबूर कर दिया, और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जब रैना ने अंपायर को लगा लिया गलेः पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत इतनी शानदार नहीं रही। इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज और स्टार बल्लेबाज रायडू कुछ खास करिश्मा नहीं कर सके लेकिन सुरेश रैना जब मैदान पर उतरे तो उन्होंने सब कुछ संभाल लिया। शानदार अर्धशतक भी जड़ा और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया भी। उन्होंने 35 गेंदों में शानदार 52 रन बनाए। इस मैच में पहली पारी के दौरान रैना के अर्धशतक से ज्यादा चर्चा का विषय है उनका अंपायर को गले लगाना। दरअसल बात पहली पारी के 10वें ओवर की है जब रैना ने हल्के हाथ से कवर की तरफ एक शॉट खेला और रन लेने के लिए लपक पड़े। रहाणे के हाथों में गेंद थी उन्होंने थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप पर नहीं लेकिन रैना जो अपना विकेट दांव पर लगाकर भागे थे वो संभलते संभलते जाकर अंपायर को गले लगा बैठे। यह देखकर सभी हंस पड़े। अगर रहाणे का थ्रो लग जाता तो शायद रैना मैदान के बाहर बैठे होते, लेकिन यह देखकर सभी हंस पडे़। मानो आउट न होने की खुशी में रैना ने अंपायर को जादू की झप्पी दे दी। गौरतलब हो की इस मैच में चेन्नई की टीम ने 176 रनों का लक्ष्य राजस्थान को दिया था जिसे बटलर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने हासिल कर लिया।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 11:34 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+