आने वाले बेबी की तैयारी में जुटे रैना और प्रियंका, शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल गुजरात लायंस टीम के कैप्टन सुरेश रैना जल्द ही पापा बनने वाले हैं। इस बात को लेकर वो और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी बहुत ज्यादा एक्साइटेड भी है।
PICS: प्रियंका और सुरेश रैना की निजी तस्वीरें हुईं वायरल
जिसका अंदाजा आप सुरेश रैना के इंस्टाग्राम की लेटेस्ट तस्वीर से लगा सकते हैं। यह तस्वीर मिसेज रैना की है जिसमें वो एक गुड्डे की नैपी चेंज कर रही हैं। रैना ने इस तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा है 'Keep practice hard love we have to do it together very soon'
प्रियंका-रैना कर रहे हैं पहली संतान का इंतजार
वैसे भी हाल ही में एक प्रेसवार्ता के दौरान रैना ने अपने डैडी बनने वाली बात का खुलासा किया था और कहा था कि उनकी बीवी की अगले महीने डिलेवरी होने वाली है, वो इस समय हॉलैंड में हैं जहां उनकी देखरेख के लिए मेरी मम्मी पहुंच चुकी हैं। मैं भी कुछ दिनों में वहीं होंगा। गौरतलब है कि प्रियंका से रैना ने पिछले साल 3 अप्रैल को शादी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
