मेरा बच्चा पान तक नहीं खाता, उसे फंसाया गया है-बोले नरसिंह के भावुक पिता
नई दिल्ली। डोप टेस्ट में फेल होने वाले भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के बारे में आज फैसला नाडा करेगी लेकिन इससे पहले उनके समर्थन में उनके चाहने वाले और उनके घरवाले खड़े हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर काफी बातें हो रही हैं तो वहीं हर मां-बाप की तरह इस समय के मुश्किल वक्त में उनके नरसिंह के पैरेंटस भी उनके साथ खड़े हैं।
नरसिंह यादव की जगह अब रियो ओलंपिक जायेंगे प्रवीण राणा
नरसिंह के पिता पंचम यादव को ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है कि जल्द ही उनके बच्चे को फंसाने वाले का चेहरा सामने आयेगा और उनका बेटा हर मुसीबत को पार कर लेगा। उन्होंने अपने बेटे के बारे में जो बातें कहीं उन्हें सुनकर बिल्कुल ऐसा लगता है कि वाकई में नरसिंह यादव निर्दोष हैं और उनके खिलाफ साजिश की गई है।
खुलासाः नरसिंह के खाने में मिलावट करने वाले की हुई पहचान?
आईये नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और जानिए एक पिता ने अपने बेटे के लिए क्या-क्या कहा...

मेरा बेटा बेकसूर है
वाराणसी के एक छोटे से गांव मुरेरी निवासी पंचम यादव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता है।

नरसिंह तो पान तक नहीं खाता
पंचम यादव ने कहा कि नरसिंह तो पान तक नहीं खाता वो भला प्रतिबंधित दवा का सेवन कैसे कर सकता है वो भी तब जब वो देश की तरफ से ओलंपिक में जा रहा हो।

मेरा बेटा पूरी तरह से पाक-साफ
मेरा बेटा पूरी तरह से पाक-साफ है और मुझे ऊपर वाले और देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि मेरे बेटे को इंसाफ जरूर मिलेगा।

सुशील कुमार पर आरोप?
पंचम यादव ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन नरसिंह यादव के परिवार ने इन सब के पीछे पहलवान सतपाल सिंह और उनके बेटे सुशील कुमार के हाथ होने की आशंका जताई है।

पीएम मोदी के ऑफिस के सामने धरना देंगे
यादव के परिवार वालों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं हुआ तो हम पीएम मोदी के ऑफिस के सामने धरना देंगे।

राज्य सरकार से भी मदद मांगी
यादव के परिवार वालों ने इस मामले में राज्य सरकार से भी मदद मांगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications