नई दि्ल्ली। इन दिनों सुरेश रैना क्रिकेट से दूर फादरहुड को इंज्वाय कर रहे हैं। दो दिन पहले वो बीवी-बेटी संग नीदरलैंड के लिए रवाना हो गये हैं क्योंकि उनकी पत्नी प्रियंका वहीं काम करती हैं।
मई में बेटी ग्रेसिया को जन्म देने के बाद प्रियंका इंडिया आ गयी थीं। लेकिन अब वो फिर से नीदरलैंड चली गई हैं।
इस बारे में रैना ही ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है।
रैना ने बेटी ग्रेसिया और वाइफ प्रियंका के साथ इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'फैमिली के साथ ट्रैवलिंग टू एम्सटरडम।'