नयी दिल्ली। गुजरात लायंस ने कप्तान सुरेश रैना आईपीएल बीच में छोड़कर ही विदेश चले गए हैं। रैना ने अपनी टीम गुजरात लायंस को बड़ा झटका देते हुए आईपीएल को बीच में ही छोड़ दिया है। अब तक एक भी आईपीएल मैच मिस न करने का रिकॉर्ड बनाने वाले रैना को आखिरकार अपना ये रिकॉर्ड तोड़ना पड़ा। IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
दरअसल रैना बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। ऐसे में इस वक्त वो अपनी के साथ वक्त बिताने के लिए उनसे मिलने हौलैंड पहुंच गए हैं। रैना की पत्नी इसी महीने बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में रैना अपना पारिवारिक दायित्व निभाने के लिए और पत्नी के साथ मौजूद रहने के लिए रैना आईपीएल के छुट्टी लेकर हौलैंड चले गए हैं। 'सुपरहीरो' की तरह हवा में उछलकर रैना ने पकड़ा 'तुक्का' कैच, वीडियो वायरल
आपको बता दें कि रैना की टीम गुजरात लायंस बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनकी टीम ने 11 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल के टॉप पर है। रैना ने बेहतरीन कप्तानी करके इस नई टीम को टॉप पर पहुंचाया है। अब जब कि वो छुट्टी पर हैं तो ऐसे में टीम को नया कप्तान चुनना होगा।
गुजरात लायंस को अपना अगला मैच 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ और 19 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ खेलना है। ऐसे में देखना होगा कि गुजरात लायंस रैना के बिना कैसा प्रदर्शन करती है।
#happymothersday ❤️mom❤️and to future mom can't wait to see you both 💪🏻❤️🐾🐾🌹🍼 pic.twitter.com/r90fST2fUX
— Suresh Raina (@ImRaina) May 8, 2016