T20 मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचें सुरेश रैना, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भेजा खास संदेश
नई दिल्ली। लंबे वक्त से टीम इंडिया से दूर चल रहे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेलेंगे। रैना 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। वो रविवार को काफी लंबे वक्त के बाद मैदान में दिखाई देंगे।
लंबे वक्त से टीम इंडिया से दूर रैना ने जोहानर्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट की एक तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की। उनके साथ केएल राहुल और जयदेव उनादकट मौजूद थे। वो भी रैना के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं। इस फोटो के साथ रैना ने लिखा ''जोहानर्सबर्ग जाते हुए, शुरू होने के लिए बेसब्र''।
उनके इस संदेश पर उनके फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी संदेश भेजा और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से पहले शुभकामनाएं दी। अमिर के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने भी सुरेश रैना को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि रैना ने आखिरी टी20 मुकाबला पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
En route Joburg . ✈️ can’t wait to get started . 💪 @ Dubai International Airport https://t.co/nG8XUYsNqG
— Suresh Raina (@ImRaina) February 15, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
