For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK VS RR: सुरेश रैना के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

नई दिल्ली। हर तरफ आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल का हर मैच अब रोमांच पैदा कर रहा है। अंक तालिका में हो रही हेराफेरी कई टीमों के लिए अच्छा संकेत है तो कई टीमों के लिए ये अंक अनके आईपीएल के सफर को खत्म कर सकते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग और राजास्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में भी एक हेराफेरी देखने को मिली। राजस्थान की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ के उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है। आईपीएल का मैच जिस और खास बात के लिए जाना जाता है वो है नए रिकॉर्ड का बनना और पुराने रिकॉर्डों का टूटना। इस मैच में भी सुरेश रैना के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने अब तक नहीं बनाया।

हर सीजन में रैना ने बनाए 300 से ज्यादा रनः इस रोमांचक मुकाबले में रैना ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे अभी तक कोई भी भारतीय नहीं बना पाया है। दरअसल यह बात सभी जानते हैं की रैना ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल पर खासा प्रभाव है। इसके साथ ही रैना ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसका मतलब हुआ की रैना ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल के हर सीजन में दिखाया है।इसके साथ ही रैना ने अपने आईपीए करियर में 34 अर्धशतक भी पूरे किए। रैना ने आईपीएल इतिहास में अब तक 4853 रन बनाकर सबसे टॉप पर पहुंच गए हैं। गौरतलब हो की इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे, जिसको की बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने हासिल कर लिया।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 9:39 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+