ट्वेंटी-20 विश्व कप : स्टायरिश के कहर के आगे वेस्टइंडीज पस्त
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने रॉस टेलर (50) और जैकब ओरम (नाबाद 46) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 124 रन बनाए।
टेलर ने 35 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के जड़े जबकि ओरम ने अपनी 40 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। सुलेमान बेन, रवि रामपाल और डरेन सैमी की अच्छी गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। तीनों ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम को शिवनारायण चंद्रपॉल (53) और कप्तान क्रिस गेल (35) ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े।
गेल पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे और उसके बाद मेजबान बल्लेबाजों का आना और जाना लगा रहा। इसका नतीजा हुआ कि वेस्टइंडीज की टीम 19.4 ओवरों में 117 रन बनाकर आउट हो गई।
उसके सात बल्लेबाज दहाईं तक भी नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड की ओर से शेन बांड और कप्तान डेनियल विटोरी ने भी दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। ओरम को भी एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications